UP Board Regular Private Student Roll Number : उत्तर प्रदेश स्टेट बोर्ड ऑफ़ हाई स्कूल और इंटरमीडिएट एजुकेशन द्वारा आयोजित की जाने वाली हाई स्कूल और इंटरमीडिएट यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले संस्थागत और प्राइवेट छात्रों के रोल नंबर जारी कर दिए गए हैं। अब, यूपी बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी आसानी से अपने रोल नंबर को निम्नलिखित प्रक्रिया के माध्यम से देख सकते हैं।
परीक्षा के लिए पंजीकृत विद्यार्थियों के रोल नंबर नामावली के माध्यम से जारी किए गए हैं। जिन विद्यार्थियों के नाम इस सूची में शामिल हैं, केवल उन्हीं का एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा और वही बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे। विद्यार्थी अपना रोल नंबर जांचने के बाद, अपनी कक्षा के अन्य विद्यार्थियों या दोस्तों के रोल नंबर की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
किसी भी परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों की पहचान उनके रोल नंबर से ही होती है। यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्तर पुस्तिका और ओएमआर शीट पर रोल नंबर को शब्दों और अंकों में भरना आवश्यक होता है। इसलिए, विद्यार्थियों को परीक्षा से पहले अपना रोल नंबर जान लेना चाहिए। रेगुलर और प्राइवेट छात्रों के लिए यूपी बोर्ड रोल नंबर जानने की पूरी प्रक्रिया आगे दी जा रही है।
UP Board Regular Private Student Roll Number 2025 : Overview
Article Type | Roll Number |
Exam | Up Board Exam 2025 |
Class | 10th 12th |
Search Student UPMSP Roll Number | Regular Private Student |
Board Name | उत्तर प्रदेश स्टेट बोर्ड ऑफ़ हाई स्कूल एंड इंटरमीडिएट एजुकेशन |
Official Website | upmsp.edu.in |
UP Board Regular Private Student Roll Number 2025
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में सम्मिलित होने वाले रेगुलर और प्राइवेट विद्यार्थियों को समान रूप से अनुक्रमांक प्रदान किया जाता है। अर्थात, दोनों प्रकार के विद्यार्थियों के रोल नंबर न्यूमैरिक कोड के रूप में होते हैं। हाल ही में, 2025 की परीक्षा के लिए यूपी बोर्ड ने नामावली के रूप में रोल नंबर सूची जारी की है।
नामावली, प्रैक्टिकल परीक्षा और एडमिट कार्ड वितरण के लिए बोर्ड के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा प्रदेश के सभी 75 जिलों में उपलब्ध कराई जा रही है। संभवतः, आपके विद्यालय में भी यह सूची जल्द ही उपलब्ध हो जाएगी, क्योंकि इसी आधार पर विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस सूची में विद्यार्थियों के नाम, माता-पिता के नाम और रोल नंबर शामिल होते हैं।
UP Board Regular Student Roll Number 2025
यूपी बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले हाई स्कूल और इंटर के रेगुलर विद्यार्थी अपनी रोल नंबर सूची (नामावली) को विद्यालय में जाकर चेक कर सकते हैं। वे अपने प्रधानाचार्य से भी इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जिन विद्यार्थियों को इस सूची में अपना रोल नंबर नहीं मिल रहा है, उन्हें चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि वे अपना रोल नंबर एडमिट कार्ड में भी देख सकेंगे।
UP Board Private Student Roll Number 2025
यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकृत प्राइवेट विद्यार्थियों के अनुक्रमांक भी माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा जारी कर दिए गए हैं। विद्यार्थी अपनी नामावली में अपना नाम ढूंढकर आसानी से अपना रोल नंबर देख सकते हैं। इसके अलावा, जिन विद्यार्थियों को रोल नंबर सूची में अपना अनुक्रमांक नहीं मिल रहा है, वे यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड में इसे आसानी से चेक कर सकेंगे।
Search Student UPMSP Roll Number
यूपीएमएसपी रोल नंबर विद्यार्थी अपनी नाम से सर्च करके आसानी से चेक कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा जारी की गई रोल नंबर सूची में सभी विद्यार्थियों को अपने नाम की तलाश करनी होगी। नाम सर्च करने के बाद, माता-पिता का नाम भी चेक कर लें। यदि सभी विवरण सही मिलते हैं, तो नाम के सामने दिया गया रोल नंबर नोट कर लें। यही आपका यूपीएमएसपी रोल नंबर 2025 होगा।
यूपी बोर्ड रोल नंबर कैसे लिखें?
हाई स्कूल और इंटर के विद्यार्थियों के लिए रोल नंबर जानना जितना आवश्यक है, उतना ही जरूरी यह समझना भी है कि बोर्ड परीक्षा में रोल नंबर कैसे लिखा जाता है। क्योंकि अगर रोल नंबर गलत होगा, तो आपको अंक नहीं मिलेंगे और आपकी उत्तर पुस्तिका भी चेक नहीं की जाएगी। बोर्ड परीक्षा से पहले दिए जाने वाले एडमिट कार्ड में विद्यार्थी अपना रोल नंबर आसानी से देख सकते हैं।
यदि आपका रोल नंबर 12345678 है, तो उत्तर पुस्तिका में आपको इसे दोनों तरीकों से लिखना होगा। अंकों में, रोल नंबर आपको इसी प्रकार लिखना होगा। वहीं, शब्दों में आप इसे हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में इस तरह लिख सकते हैं –
हिंदी में: एक दो तीन चार पांच छह सात आठ
अंग्रेजी में: One Two Three Four Five Six Seven Eight
इस प्रकार, विद्यार्थी अपनी उत्तर पुस्तिका में रोल नंबर शब्दों में हिंदी या अंग्रेजी में लिख सकते हैं।
कई विद्यार्थियों को यह संदेह रहता है कि वे उत्तर पुस्तिका में विवरण हिंदी में भरें या अंग्रेजी में। जानकारी के लिए बता दें कि विद्यार्थी अपनी उत्तर पुस्तिका में विवरण हिंदी या अंग्रेजी, किसी भी भाषा में भर सकते हैं। हालांकि, विद्यार्थियों को यह सुझाव दिया जाता है कि हिंदी मीडियम के विद्यार्थी अपनी उत्तर पुस्तिका हिंदी भाषा में भरें, जबकि इंग्लिश मीडियम के विद्यार्थी कवर पृष्ठ पर विवरण अंग्रेजी भाषा में भरें।